Cyber Vani logo
Cyber Vani
सोशल इंजीनियरिंग

OTP स्कैम कैसे काम करता है और इससे बचाव कैसे करें?

बैंक, KYC या कूरियर अधिकारी बनकर ठग आपसे OTP मांगते हैं और मिनटों में खाता खाली कर देते हैं। छह चरणों में पूरी प्रक्रिया, बचाव के उपाय और ठगी के बाद उठाए जाने वाले कदम।

OTP स्कैम जागरूकता पोस्टर: छह चरणों में ठगी की प्रक्रिया, बचाव के उपाय और शिकायत के माध्यम।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें। सुरक्षित रहें, सजग रहें।

स्कैम कैसे होता है?

  • स्कैमर फोन करके खुद को बैंक, KYC, इंश्योरेंस, कूरियर या सरकारी अधिकारी बताता है।
  • वह किसी बहाने से आपका मोबाइल नंबर, बैंकिंग जानकारी या व्यक्तिगत जानकारी लेता है।
  • वह कहता है कि आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे बताइए, नहीं तो आपका अकाउंट या सेवा बंद हो जाएगी।
  • आप डर या भरोसे में आकर OTP बता देते हैं।
  • स्कैमर उस OTP का इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट, वॉलेट, UPI या ऐप का एक्सेस ले लेता है।
  • आपके खाते से पैसे ट्रांसफर कर देता है या आपके नाम से लोन और खरीदारी कर लेता है।

बचाव कैसे करें?

  • कभी भी किसी के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, CVV या UPI PIN शेयर न करें।
  • बैंक या सरकारी संस्था कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगती।
  • अनजान नंबर से आए कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • अपने मोबाइल में एंटीवायरस रखें और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें।
  • अपने बैंक अलर्ट और SMS नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

क्या करें — कदम दर कदम

  1. 1

    तुरंत बैंक को कॉल करें

    तुरंत अपने बैंक को कॉल करें और अपना कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग ब्लॉक करवाएं।

  2. 2

    1930 पर रिपोर्ट करें

    राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।

  3. 3

    पुलिस में लिखित शिकायत दें

    नजदीकी पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम की लिखित शिकायत दर्ज करें।

  4. 4

    सभी सबूत सुरक्षित रखें

    कॉल रिकॉर्ड, SMS, स्क्रीनशॉट और ट्रांजेक्शन डिटेल जैसे सभी सबूत सुरक्षित रखें।

साइबर अपराध की शिकायत करें

राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर कॉल करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। शुरुआती कुछ घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।

संबंधित जानकारी

सभी इन्फोग्राफिक्स