जागरूकता
नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक, डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद
नगर निगम की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट दोपहर में हैक हो गई। NIC की टीम ने तत्काल अलर्ट जारी किया और टेंडर, कर भुगतान सहित डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहीं।

साइबर अपराध से सावधान रहें, सुरक्षित रहें।
नगर निगम की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट (www.nagarnigam.gov.in) दोपहर में हैक हो गई। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की टीम ने तत्काल अलर्ट जारी किया और तकनीकी टीम द्वारा समस्या की जाँच एवं समाधान के लिए कार्य जारी रहा।
निम्नलिखित डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहीं
- टेंडर
- आनलाइन प्रस्ताव
- कर भुगतान
- अन्य डिजिटल सेवाएं
साइबर अपराध की शिकायत करें
राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर कॉल करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। शुरुआती कुछ घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
